Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भावुक पलों में सजा विदाई समारोह

स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठीबारी

महराजगंज, ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठीबारी में 14/2/026को कक्षा 12 व 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई व आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह भावनाओं, उल्लास और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। विद्यालय स्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में गीत, नृत्य एवं हास्य नाटिका प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक और यादगार बना दिया। कई छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता की नींव बताया।विद्यालय में आए मुख्य अतिथि ठूठीबारी कोतवाली एस आई बब्बन प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थी ही किसी संस्थान की असली पहचान होते हैं।

हमें गर्व है कि हमारे छात्र अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ रहे

हैं। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यालय के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी ने कहा कि कल तक जो बच्चे एक साथ कक्षा में बैठते थे, आज सपनों की उड़ान भरने जा रहे हैं आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी कमाई है ।जहां भी रहे हैं इस स्कूल का नाम रोशन करें,आज आप इस विद्यालय की चौखट पारकर एक नई दुनिया में कदम रख रहे हैं ,याद रखिए डिग्री से पहले चरित्र बनता है। मेहनत अनुशासन और ईमानदारी को अपना साथी बनाऐं हमारा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे विद्यालय का नाम रोशन करें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद वर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट उमेश कुमार, प्रबंधक रमेश यादव, सर्वेश गुप्ता, गोविंद साहनी, धनंजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, रवि कुमार, तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।भावुक पलों में सजा विदाई समारोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!