Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

दोषियों पर होगी कठोर कार्यवाही - ईशू चौरसिया

परिजनो से मिली विधानसभा फरेंदा से वरिष्ठ नेत्री ईशू चौरसिया

एसपी सोमेंद्र मीना से बात कर दोषी पर कार्यवाही के लिए कही बात

फरेंदा ,महराजगंज । फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम शव घर पहुंचा। शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। परिजन व लोग पहले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर लगा दी गई थी। सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार की अगुवाई में पुलिस अधिकारी परिजनों को मनाने में मशक्कत करते रहे। दो बजे के बाद एसओ की ओर से पांच आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

ईशू चौरसिया ने परिजनों से मिलकर दीं सांत्वाना
———-
रविवार को विधानसभा फरेंदा से विधानसभा की चुनाव लड़ चुकी ईशू चौरसिया न परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया । साथ ही जिला प्रशासन से बात कर आवश्यक कठोर कार्यवाही की बात कहीं। अपने बीच पीड़ित परिजन महिला नेत्री को पाकर महिलाएं भाव विभोर दिखी। साथ ही करवाई की मांग करते देखा गया। इशू चौरसिया ने कहा कि हर संभव मदद किया जाएगा । बताते चले कि बीते 2 फरवरी को घर से निकला आदित्य वापस नहीं लौटा। इस मामले में परिजनों ने एक युवक पर बाइक से ले जाने का आरोप लगाया। आदित्य की मां की तहरीर पर पुलिस ने 4 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की और आदित्य की टोपी व स्वेटर गांव के सीवान से बरामद भी हुआ। लेकिन आदित्य का पता नहीं चला। इसी बीच शुक्रवार को आदित्य का शव गांव के बाहर स्थित एक गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष फरेन्दा योगेन्द्र राय ने सीओ के समक्ष पांच नामजद आरोपितों का नाम लिया और कार्रवाई का लिखित भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इनमें से पुलिस ने कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!