Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान।

10 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बृजमनगंज/ महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा फुलमनहां के चिरैयाकोट में शनिवार की देर शाम बृजमनगंज पुलिस ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमे एक महिला के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही खेतों में छिपा कर रखी गयी 5 कुंतल लहन को भी नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, राजमणि, आलोक कुमार, महिला कांस्टेबल रीमा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!