Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने हरिहरपुर में मनरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण

जॉब कार्ड अपडेट करने के दिए निर्देश

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने शनिवार को मिठौरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले राजेंद्र प्रसाद के खेत से बाईपास रोड तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य का जायजा लिया। संबंधित तकनीकी सहायक (टी.ए.) द्वारा बताया गया कि यह कार्य लगभग 2 लाख 64 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। मौके पर 30 मजदूर कार्यरत पाए गए, लेकिन निरीक्षण के समय केवल 6 मजदूरों के जॉब कार्ड पर ही उपस्थिति एवं विवरण अंकित पाया गया। अन्य श्रमिकों के जॉब कार्ड पर आवश्यक विवरण दर्ज न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत श्रमिकों के जॉब कार्ड मौके पर उपलब्ध कराने एवं उनमें आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत हरिहरपुर में ही रमेश पटेल के खलिहान से बोदर पुल तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग 1 लाख 68 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जहां 9 मजदूर कार्यरत पाए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित श्रीवास्तव, एपीओ शिवेंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!