Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperखेलटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में दो दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन

चार प्रतिभाओं को मिला सम्मान

महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के साथ हुआ। समापन सत्र में महाविद्यालय परिवार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली चार विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।महाविद्यालय द्वारा घोषित पंडित हरिद्वार भट्ट साहित्य सेवा सम्मान से साहित्यकार एवं लेखक, कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. अमरनाथ को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र एवं 5100 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला चिकित्सालय में नियुक्त तथा सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महाराजगंज की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योत्सना मिश्रा को सोनपति देवी नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें भी प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र और 5100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।इसी क्रम में विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान पारितोषिक सम्मान से विज्ञान संचारक विमल कुमार पांडे को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र एवं 5100 रुपये की नगद राशि भेंट की गई।महाविद्यालय की शोध छात्रा दिव्या शाही को हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़ी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “नई समस्या सशक्तिकरण और मानवता” का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।समारोह का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया। डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संयोजक डॉ. विपिन यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!