Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घुघली महराजगंज।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 31/2026 धारा 65(1), 137(2), 351(3), 352 बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी शिवम यादव (20 वर्ष) निवासी घुघली बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी।सूचना के आधार पर घुघली पुलिस टीम ने गुरुवार को सुबह करीब 11:10 बजे कस्बा घुघली हनुमानगढ़ी से पहले पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव व कांस्टेबल जैसपर विंद्रो शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!