
महराजगंज निचलौल। पवित्र रमजान माह के अवसर पर निचलौल के मियां मोहल्ला वार्ड नंबर-4 में AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इफ्तार से पहले रोजेदारों ने मुल्क में अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआ की। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। इसी भावना के साथ रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में निचलौल नगर पंचायत के मियां मोहल्ला वार्ड नंबर-4 में AIMIM की नई टीम का गठन भी किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सरवर खान, पूर्व संगठन मंत्री जाकिर अली, विधानसभा अध्यक्ष वसी अहमद, हाफिज अली हसन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सफी मोहम्मद, अफसर अली, फकरे आलम, आरिफ अंसारी, आरिफ मंसूरी, रहीम अंसारी, रहमत अली, जुनैद अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



