Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमहराजगंजयूपी
Trending

केरला पब्लिक स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट डे

सम्मान पाकर होनहारों के खिले चेहरे

परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
फैजान सिद्दीकी ओवरऑल टॉपर बने
कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्ति संभव : डॉ राकेश
महाराजगंज l महाराजगंज नगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल में सत्र 2025 26 के परीक्षा परिणाम वितरण के साथ ही वार्षिक रिपोर्ट डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के संयुक्त सचिव डॉ राकेश राय कौशिक ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है,लक्ष्य के प्रति अधिक जागरूक रहना जरूरी है चाहे कितना भी कठिन लक्ष्य क्यों ना हो, कठिन परिश्रम कर उसे प्राप्त किया जा सकता है l उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए विद्यालय में उनके शिक्षिकाएं मां के समान है वह उन्हें इस रूप में प्यार और दुलार करें जिससे शिक्षा के प्रति उनके अंदर लगन और ऊर्जा प्राप्त हो सके l
विशिष्ट अतिथि सिटिजन फोरम के सचिव डॉ शान्तिशरण मिश्र ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त के लिए शिक्षकों के द्वारा किया जाने वाला मोटिवेशन बहुत जरूरी सकारात्मक दृष्टिकोण कड़ी मेहनत और घर से सफलता प्राप्त किया जा सकता है l
सांख्यिकी अधिकारी गोरखपुर राजेश सरकार ने कहा कि सफलताएं ही सफलता की राह दिखाती है सभी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकते हैं l
वार्षिक रिपोर्ट डे मे यूकेजी के फैजान सिद्दीकी को ओवरऑल टॉपर्स क्लास फर्स्ट के युवराज गुप्ता को सर्वाधिक अटेंडेंस के कारण ट्रॉफी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त प्लेवे में प्रिया गुप्ता ने 95.7 एलकेजी में अनमोल आर्य ने 95.8 यूकेजी में फैजान सिद्दीकी ने 97.3 क्लास फर्स्ट में अंशिका आर्य ने 87.3 क्लास सेकंड में अपूर्व श्रीवास्तव ने 90.3 क्लास थर्ड में साबरीन ने 96.25 क्लास फोर्थ में शहनाज खातून ने 92% क्लास फिफ्थ में सुकन्या यादव ने 93.37% क्लास 6 में अस्मिता गौतम ने 82.87 क्लास 7th में आयुष मिश्रा ने 79.75% तथा क्लास 8 में अजीत कुमार यादव ने 92.37 अंक प्राप्त कर अपनी अपनी कक्षा में टॉप किया l इन सभी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ राकेश राय कौशिक, डॉ शांतिशरण मिश्र, राजेश सोनकर फ़ैज़ अहमद जुबेर अहमद और सभासद रूहुल्ला खान ने प्रतीक चिन्ह मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l मुख्य अतिथि डॉ राकेश राय को प्रबंधक फैज अहमद ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l संचालन शिक्षिका कंचन गुप्ता ने किया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा, शिक्षिका सरिता गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, दिव्या शर्मा, शहनाज खातून, कौशिकी पटेल, सुलोचना शर्माजी हेलो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l इस अवसर पर रवि नायक एजाज अहमद जयप्रकाश गुप्ता राजेश अग्रहरी जय मंगल यादव मोहन प्रसाद अशोक कुमार संजय कुमार यादव आलोक श्रीवास्तव शहर उड़ीसा अमृता गौतम सीमा देवी सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!