Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हुआ फरार,

महिला की दर्दनाक मृत्यु

बृजमनगंज/ महराजगंज पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा में गुरुवार की शाम चार बजे घटित हुई। मृतक नाजमा की शादी के बाद से ही पति मुर्तुजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण नाजमा अधिकतर अपने मायके इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरगाहपुर में रहती थी। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर नाजमा अपनी मां आयशा और एक लड़के के साथ अपने सामान को लेने के लिए सौरहा स्थित अपने पति के घर पहुंची थी। पति से बातचीत कर जब वह अपना सामान लेकर घर के बाहर निकल रही थी।तभी पति ने उसे वापस घर के अंदर बुलाते हुए कहा कि एक जरूरी बात करनी है।जैसे ही नाजमा घर के अंदर गई, उसी दौरान मुर्तुजा ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाजमा को जब तक लोग अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची बृजमनगंन पुलिया जांच शुरू कर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतका की मां आयशा से तहरीर मिली है।मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!