Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशमहराजगंजयूपी
Trending

स्काईलार्क पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में स्वस्थ मुस्कान की पहल

विद्याथियों में फ्री वितरित किए गए कोलगेट किट

इनामुल्लाह खान उप संपादक की रिपोर्ट

बृजमनगंज महराजगंज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के स्काईलार्क पब्लिक जूनियर हाईस्कूल बेलनहवां चौराहा धानी पर विद्याथियों के उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अनूप गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कोलगेट की वैश्विक टीम ‘ब्राइट स्माइल्स, ब्राइट फ्यूचर्स’ (BSBF) द्वारा छात्र-छात्राओं को ‘मौखिक स्वच्छता’ के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम के दौरान बीएसबीएफ
टीम के विशेषज्ञों ने आधुनिक चार्ट और डेमो के माध्यम से बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने और दांतों को कीटाणुओं से सुरक्षित रखने की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य आकर्षण के रूप में, टीम द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को कोलगेट पेस्ट और ब्रश के किट निःशुल्क वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक अनूप गुप्ता ने कहा कि, “शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास और बेहतर स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करने और स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षक बालेश्वर गुप्ता, संदिप कुमार, दिवाकर कुमार, शैलेष गुप्ता, अंजली गुप्ता प्रिय शर्मा अंजनी विश्वकर्मा आदि विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!