Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमहराजगंजयूपी
Trending

तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज: जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मार्ग के पास हुआ। गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना क्षेत्र के मलंग स्थान निवासी लक्ष्मण कुमार अपनी भाभी और एक छोटी बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से परतावल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
दूसरी बाइक पर महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुर बागापार निवासी बेचन अपने एक साथी के साथ सवार थे, जो भटहट से किसी काम से वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां सभी का इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!