Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मुकद्दस रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू

बृजमनगंज महराजगंज पवित्र माह रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। मगफिरत का ये अशरा शनिवार की शाम यानी 10 रमजान को रोजा इफ्तार व मगरिब के नमाज के बाद से शुरू हो गया है। इस अशरे में रोजेदार अल्लाह से मगफिरत तलब करेंगे। उन्हें गुनाहों से माफी मिलेगी। इस अशरे में रोजेदारों को अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। रमजान में तीन अशरे होते हैं। एक अशरे में 10 दिन होते हैं। इस तरह रमजान के 30 दिनों को तीन अशरे में बांटा गया है। एक रमजान से 10 रमजान तक पहला अशरा रहमत का है। इस अशरे में अल्लाह पाक अपने बंदों पर रहमत नाजिल करता है। दूसरा अशरा मगफिरत का है। यानि गुनाहों से माफी का। ये अशरा 10 रमजान से शुरू होकर 20 रमजान तक है। रमजान के महीने में रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। इस अशरे में गुनाहगारों की तौबा कुबूल की जाती है। इसलिए इस अशरे में रोजेदारों को गुनाहों के लिए माफी तलब करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!