गृह मंत्रालय ने महराजगंज पुलिस के 26 कर्मियों को सेवा पदक से किया सम्मानित

18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और 08 को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक
महराजगंज। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में महराजगंज पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा 08 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी पदक संबंधी विवरण के अनुसार महराजगंज पुलिस के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों में तैनात इन पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मी
निरीक्षक धनंजय कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक बरगदवा), निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर (यातायात पुलिस), उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (साइबर क्राइम थाना), उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्र (बरगदवा), उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राम (सोनौली), उपनिरीक्षक घिराऊ (बरगदवा), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह (चौक) और उपनिरीक्षक देवमणि यादव (बृजमनगंज) को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।
इसी श्रेणी में मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नन्दलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी सम्मानित किया गया है। ये सभी पुलिस लाइन, डायल-112 अथवा परिवहन शाखा में तैनात हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए 08 पुलिसकर्मी
‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव (पनियरा), नरसिंह कुशवाहा (डायल-112), हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी (श्यामदेउरवा), परवेज आलम (डायल-112), संतोष कुमार राव (पुरन्दरपुर), सुदर्शन (डायल-112), विश्वनाथ राम (चौक) तथा रामानन्द (पनियरा) को सम्मानित किया गया है।
एसपी ने दी बधाई
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।



