ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, 25 शीशी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 300 एमएल की 25 शीशी नेपाली शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 14 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दीपलाल पुत्र दुखीलाल, निवासी ग्राम पिपरा टोला सिटकहिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 एमएल की 25 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल आनंद साहनी शामिल रहे।




