
उज्जवल भारत टाइम्स संवाददाता
महराजगंज। वरिष्ठ पत्रकार जाकिर अली की माता जी के निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने उनके आवास नगर पालिका पिपरा बाबू पटेल नगर वार्ड नंबर 8 पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पत्रकार समाज और संगठन परिवार के साथ खड़ा है।
वरिष्ठ पत्रकार जाकिर अली के आवास पर पहुंचे पत्रकारों और शुभचिंतकों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव सहित राकेश प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की !




