Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियामहराजगंजयूपी
Trending

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 40.47 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

 सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से नेपाल के जिला रुपनदेही स्थित वार्ड नंबर-2, झंडी बाजार नेवढ़िया चौक निवासी 19 वर्षीय रनवीर गुरुंग पुत्र धीरज गुरुंग को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।इस संबंध में थाना सोनौली पर मुकदमा अपराध संख्या 71/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामदगी

  • 40.47 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज
  • कांस्टेबल वासुदेव यादव
  • कांस्टेबल अनूप कुमार

एसएसबी 22वीं वाहिनी की टीम

  • सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल
  • निरीक्षक (सामान्य) प्रदीप कुमार
  • मुख्य आरक्षी (सामान्य) सर्वेश कुमार
  • आरक्षी (सामान्य) कान्हा राम घसाल
  • आरक्षी (सामान्य) राजेश्वर बसुमतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!