E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमहराजगंजयुवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

बाल दिवस पर गोरखपुर में बच्चों ने खेल-खेल में सीखे स्वच्छता के गुर, डेटॉल हाइजीन प्ले पार्क में हुआ विशेष आयोजन

गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर रेकिट के प्रमुख स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ की ओर से गोरखपुर स्थित डेटॉल हाइजीन प्ले पार्क में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों को खेल, मनोरंजक गतिविधियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया गया।कार्यक्रम में गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वर्मा और ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. प्रशांत अस्थाना ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संडे ब्रिक्स की संस्थापक एवं चीफ प्ले प्रमोटर मृणाल शाह के नेतृत्व में आयोजित बिल्डिंग ब्लॉक्स गतिविधि रही। इसमें बच्चों ने समूह बनाकर ब्लॉक्स और ईंटों की मदद से विभिन्न मॉडल तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से ‘स्वस्थ आदतें अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं’ का संदेश दिया गया।इसके अलावा बच्चों के लिए स्वच्छता प्रश्नोत्तरी, स्वस्थ आदतों पर आधारित कविताएं और राइम जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की छह चरणों वाली हाथ धोने की तकनीक का प्रदर्शन कर सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी गई। साथ ही कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने की आदत अपनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें सीखी गई अच्छी आदतों को अपने परिवार, विद्यालय और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!