
महराजगंज। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, विधि के छात्रों तथा यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।
रैली के दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने आमजन को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने की अपील की।
यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की देखरेख में रैली का संचालन सुचारू रूप से कराया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और इसके माध्यम से मिलने वाले त्वरित न्याय का संदेश पहुंचाया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित एवं सुलह योग्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी सहमति से उनका निस्तारण कराएं।




