Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

महराजगंज पुलिस की दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल,

 विषम परिस्थितियों से निपटने का लिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन महराजगंज में दंगा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन का व्यापक अभ्यास (रायट कंट्रोल ड्रिल) आयोजित किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
अभ्यास में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और विभिन्न थानों के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को दंगा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना तथा उनकी कार्यकुशलता और आपसी तालमेल को मजबूत बनाना था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, भीड़ नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों, फॉर्मेशन निर्माण, सामूहिक मार्च, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित एवं विधिसम्मत कार्रवाई तथा उपद्रवी तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का प्रदर्शन कर त्वरित निर्णय लेने और समन्वित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल को हर समय शारीरिक रूप से दक्ष, मानसिक रूप से सजग और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित रहना चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन में दक्षता बनाए रखने तथा नियमित अभ्यास जारी रखने के निर्देश भी दिए।
महराजगंज पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल की परिचालन क्षमता, अनुशासन, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!