Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

SIM Box के जरिए चल रही अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का खुलासा,

बिहार का आरोपी गिरफ्तार, 151 SIM कार्ड बरामद

महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए SIM Box के माध्यम से अवैध कॉल रूटिंग करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 स्लॉट का SIM Box, 151 सक्रिय सिम कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड सहित बड़ी मात्रा में साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘साइबर फ्रॉड/हॉटस्पॉट अभियान’ के तहत क्षेत्राधिकारी साइबर शशीमौली पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मो. रशीद खाँ के नेतृत्व में गठित टीम ने सघन जांच के बाद बुधवार को वांछित अभियुक्त मो. नबीश पुत्र मो. शाबिर, निवासी इस्लामपुर, थाना जयनगर, जनपद मधुबनी (बिहार), उम्र लगभग 28 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के नाम पर फर्जी अथवा अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों से प्राप्त सक्रिय सिम कार्डों का उपयोग कर SIM Box संचालित करता था। इसके माध्यम से इंटरनेट (VoIP) से आने वाली अंतरराष्ट्रीय कॉलों को स्थानीय मोबाइल कॉल में परिवर्तित कर भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता था। इससे कॉल की वास्तविक उत्पत्ति छिप जाती थी, दूरसंचार कंपनियों को राजस्व का नुकसान होता था और साइबर ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड समेत अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देना आसान हो जाता था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक 32 स्लॉट का SIM Box, दो कीपैड मोबाइल फोन, 151 सक्रिय सिम कार्ड, तीन LAN केबल, दो पावर एडॉप्टर, एक वाई-फाई राउटर, दो फर्जी आधार कार्ड तथा एक काला बैग बरामद किया गया है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना महराजगंज पर मु.अ.सं. 46/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 की धारा 42 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C एवं 66D में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्रवाई करने वाली साइबर थाना, एसओजी, स्वाट टीम, साइबर कमांडो एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!