Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

अवैध यूरिया खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 70 बोरी खाद समेत पिकअप जब्त

चालक गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में अवैध खाद तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नौतनवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, नौतनवां पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई से सूचना मिली कि पैसिया बाबू पावर हाउस के पास संदिग्ध वाहन मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को भी बुलाया गया।जांच के दौरान वाहन संख्या UP53JT 5120 पिकअप में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। आवश्यक दस्तावेज एवं परिवहन संबंधी औपचारिकताओं में अनियमितता पाए जाने पर वाहन चालक मंटू उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने पिकअप वाहन सहित 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद को कब्जे में लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!