
महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया ढाला के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे हुई। देर रात करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा से सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और वह अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया है। थाना कोठीभार पुलिस ने बताया कि घायल महिला की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।



