Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

जिला बदर आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी, सोनौली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

महराजगंज। थाना सोनौली पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनौली पुलिस टीम ने शिवम पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय (27 वर्ष), निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के विरुद्ध 10 जुलाई 2026 को जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जनपद से तड़ीपार किया गया था। 6 अगस्त को चेकिंग के दौरान पुलिस को अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस ने इसे जिला बदर संबंधी आदेश का उल्लंघन मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की।
इस मामले में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 73/2026, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय जनपद महराजगंज भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह और कांस्टेबल भानूप्रसाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!