
महराजगंज। पिपरा बाबू पटेल नगर के वार्ड नंबर-8 स्थित गोरखपुर रोड पर राहत फार्मा एंड क्लिनिक का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन इद्दन अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
क्लिनिक के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और आवश्यक दवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक तबरेज अंसारी एवं महबूब अंसारी ने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का रहेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने राहत फार्मा एंड क्लिनिक के शुभारंभ पर संचालक तबरेज अंसारी एवं महबूब अंसारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महराजगंज जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील इकाई के उपाध्यक्ष पत्रकार जाकिर अली ने कहा कि राहत फार्मा एंड क्लिनिक के खुलने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं के लिए सुविधा मिलेगी। वहीं भारत रक्षक न्यूज़ के संपादक ने भी तबरेज अंसारी एवं महबूब अंसारी को क्लिनिक के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक विजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया की धर्म पत्नी, उम्मत अली, रोजई अंसारी, जुबेर अंसारी, खुशबुद्दीन, इस्तखार अहमद, महाराजगंज के कलाकार अख्तर अली सहित क्रिएटर टीम के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में आयोजकों ने उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




