Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराज्य
Trending

अंतरिक्ष में भारत की उड़ान क्यों और कैसे विषय पर होगा प्रस्तुतीकरण

पी जी कॉलेज में डॉ. सी एम नौटियाल देंगे वैज्ञानिक व्याख्यान राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को

महाराजगंज l जिला विज्ञान क्लब महाराजगंज जवाहरलाल पीजी कॉलेज के विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल पीजी कॉलेज में होगा।
इस कार्यक्रम में “अंतरिक्ष में भारत की उड़ान क्यों और कैसे” विषय पर प्रख्यात वैज्ञानिक और विज्ञान संचारक और भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की संस्था बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान से जुड़े डॉक्टर सी एम नौटियाल द्वारा एलईडी वॉल के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
डॉ सी एम नौटियाल (डॉ चंद्र मोहन नौटियाल)बीरबल साहनी जीवाश्म विज्ञान संस्थान के कार्बन डेटिंग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के नई दिल्ली के सलाहकार रह चुकेहैं। डॉक्टर नौटियाल इसरो और नासा में भी रह चुके हैं उनकी प्रस्तुति महाराजगंज के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डॉक्टर नौटियाल को उनके उत्कृष्ट शोध एवं विज्ञान संचार के लिए मेडल फॉर यंग साइंटिस्ट 1988 सहित तीन दर्जन से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें मेटियोरिटिकल सोसाइटी यूएसए ,ट्राइबल अवार्ड डॉ सी सी रमन अवार्ड, विज्ञान रत्न सहित अनेक पुरस्कार शामिल है l
विज्ञान दिवस पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह विद्यार्थियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक  प्रदीप कुमार शर्मा की ओर से पत्र जारी किया गया जनपद के 24 विद्यालय विद्यार्थी प्रतिभा करेंगे।
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में दो दिवसीय कार्यक्रम में 28 फरवरी को आयोजित हो रहे विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं विज्ञान महोत्सव के सभी कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था जिला विज्ञान क्लब केबीअखिलेश्वर राव एवं विमल कुमार पांडेय कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!