Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दुनियादेशमहराजगंज
Trending

पिपरा बाबू में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज

अमन-चैन की मांगी दुआ

महाराजगंज, पिपरा बाबू (पटेल नगर वार्ड नंबर 8):ईद के पावन अवसर पर जनपद महाराजगंज के पिपरा बाबू, पटेल नगर वार्ड नंबर 8 में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देश में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।इस दौरान लोगों में आपसी भाईचारा और एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी।स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी ईद का त्योहार पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!