
महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफल खुलासा हो गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार के घर में 22 जुलाई की रात दीवार तोड़कर चोरी की गई थी। चोर घर में रखे गहने, गैस सिलेंडर और नगदी लेकर फरार हो गए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी रामसरन को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक गैस सिलेंडर, चार मीना सफेद धातु के गहने तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त ₹3,210 नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव, अमन सिंह तथा अखिलेश कुमार शामिल रहे।



