निर्मला इंटर कॉलेज में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

महराजगंज। मिठौरा स्थित निर्मला इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर टॉमसी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ किया।
ध्वजारोहण के बाद विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने परेड, एरोबिक डांस एवं शारीरिक व्यायाम का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य फादर टॉमसी ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयास और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्यालय की अध्यापिका प्रेमलता गुप्ता ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ से परिचित कराया और उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सिस्टर रीता भारती, सिस्टर वेनेजा, सिस्टर नूतन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं गौरव मणि पांडे, बृज किशोर द्विवेदी, शर्मिला यादव, जया यादव, गुरुदत्त त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ला, सत्यादित्य राव, उमेंद्र मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, रामेश्वर विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, प्रेम कुमार, परवेज याकूब, माया उपाध्याय, शिल्पा तिवारी, छोटेलाल भारती, संगीता गुप्ता, अरुण कुमार, मांडवी प्रियदर्शनी, ममता रानी गुप्ता, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार प्रजापति, मनीष कुमार पांडे, ज्योति सिंह, शिल्पा यादव, निधि यादव एवं शिखा निगम सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




