Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

भारत-नेपाल सीमा पर नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्यामदेउरवा पुलिस, SWAT एवं SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन तथा दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। संयुक्त टीम की कार्रवाई से तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पुलिस कार्रवाई और बरामदगी को लेकर जानकारी देते हुए बाइट जारी की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!