Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में 102 यूपी बटालियन के सीओ का भव्य स्वागत

ठूठीबारी, महराजगंज। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठीबारी में शुक्रवार को 102 यूपी बटालियन के सीओ कर्नल जयशंकर प्रसाद चौधरी, सेना मेडल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सैन्य अधिकारी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विद्यालय के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य मोहन कुमार चौधरी एवं एनसीसी के लेफ्टिनेंट ऋषिकेश चौधरी ने कर्नल जयशंकर प्रसाद चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला।
कर्नल जयशंकर प्रसाद चौधरी ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें देश सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए और समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों से कभी न घबराने की प्रेरणा देते हुए कहा कि चुनौतियों का डटकर सामना करने से ही व्यक्ति मजबूत और आत्मनिर्भर बनता है। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, मेहनत, समर्पण और देशप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं एनसीसी कैडेट्स ने कर्नल जयशंकर प्रसाद चौधरी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। उनके प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों में देशसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!