Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही थी थाई महिला, सोनौली इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर गिरफ्तार

आधार, पैन और वोटर आईडी सहित कूटरचित दस्तावेज बरामद होने का दावा; सोनौली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं असंवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस और इमिग्रेशन टीम को बड़ी सफलता मिली है। इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर जांच के दौरान थाईलैंड की एक महिला को कथित रूप से कूटरचित भारतीय दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनौली कस्बे स्थित इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर आव्रजन अधिकारी  हिना तोमर द्वारा थाईलैंड निवासी CHON CHUTICHIRAPHAT (43 वर्ष) की जांच एवं पूछताछ की गई। इस दौरान महिला द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की जांच की गई तो पुलिस के अनुसार दस्तावेजों में अनियमितता सामने आई।पुलिस का आरोप है कि महिला ने छलपूर्वक अपना नाम परिवर्तित कर कूटरचित भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी तैयार कराए थे तथा इन दस्तावेजों का अनधिकृत रूप से उपयोग किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इमिग्रेशन टीम ने महिला को सोनौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रकरण में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 77/2026 पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2), आधार अधिनियम की धारा 34/35, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(A)/14(B)/14(C), लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 तथा पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम की धारा 3/6 सहित संबंधित प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्ता को माननीय न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:

नाम: CHON CHUTICHIRAPHAT

उम्र: 43 वर्ष

निवासी: थाईलैंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!