Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

प्रधानाचार्य को फोन पर जान से मारने की धमकी,

परिवार में दहशत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के टोला सङ्कहवां निवासी एवं स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन चौधरी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए थाना ठूठीबारी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रधानाचार्य ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।पुलिस को दिए शिकायती पत्र में प्रधानाचार्य मोहन चौधरी ने आरोप लगाया कि 24 और 25 अगस्त 2026 को शाम करीब तीन बजे ठूठीबारी निवासी गणेश रौनियार पुत्र राजेश रौनियार ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी कथित रूप से बार-बार फोन कर उन्हें परेशान और भयभीत किया गया। प्रधानाचार्य का कहना है कि धमकी भरे फोन के कारण वह और उनका परिवार काफी भयभीत हैं। उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद अब पुलिस द्वारा मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!