Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशधर्ममहराजगंजयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ध्वनि प्रदूषण पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा

261 डीजे संचालकों को नोटिस,

261 डीजे संचालकों को नोटिस, 39 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए; 95 की आवाज मौके पर कराई गई कम

महराजगंज। जिले में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा एवं माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, मैरिज हॉलों और डीजे संचालकों के यहां ध्वनि मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा की जांच की।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 261 डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए। वहीं, शासन की अनुमति के बिना अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत लगाए गए 39 लाउडस्पीकरों को नियमानुसार हटवाया गया।

जांच के दौरान 95 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। पुलिस टीमों ने मौके पर ही संबंधित संचालकों से इनकी आवाज कम कराकर निर्धारित सीमा के अनुरूप कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ-साथ नियमों के पालन को लेकर भी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया।

कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर

अभियान के दौरान पुलिस ने केवल कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए लोगों को जागरूक भी किया। थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों और डीजे संचालकों के साथ संवाद कर ध्वनि नियंत्रण से जुड़े शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों, वैवाहिक कार्यक्रमों और अन्य अवसरों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल निर्धारित मानकों और समय-सीमा के भीतर ही किया जाए। तेज आवाज से वृद्धजनों, बीमार लोगों तथा छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ध्वनि मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक नजर में कार्रवाई:

261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 अवैध/मानकविरुद्ध लाउडस्पीकर हटाए गए

95 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई गई

थाना स्तर पर धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों और प्रबुद्धजनों से संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!