
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने एक ई-वारंटी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासी रम्भा देवी पत्नी नाथे (उम्र करीब 45 वर्ष) के विरुद्ध मु0अ0सं0 213/2024, धारा 323, 504 व 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय से जारी ई-वारंट के क्रम में थाना चौक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 रेखा वर्मा, म0का0 प्रियंका यादव, रि0म0का0 आश्वी सैनी, का0 राजेश चौहान, का0 धीरेन्द्र यादव एवं का0 अभय सिंह शामिल रहे।




