Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का पांचवा दिन

नशा मुक्ति और धूम्रपान निषेध को लेकर छात्रों की रैली

महाराजगंज l जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम सभा सोनरा में किया जा रहा है शिविर के पांचवें दिन प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया तथा उसके बाद नशा मुक्ति एवं धूम्रपान निषेध पर रैली का आयोजन स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सभा सोनरा के मुख्य टोले तथा पश्चिमी टोला की पूरी गलियों में घूम कर किया गया साथ ही विभिन्न नशा मुक्ति एवं धूम्रपान निषेध के नारों से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों सतपुड़ा विंध्याचल और शिवालिक के कार्यक्रम अधिकारियो ने रैली का नेतृत्व किया । पांचवें दिन का द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र रहा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ छट्ठू यादव एवं विशिष्ट अतिथि रक्षा अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य सिद्धार्थनाथ शुक्ल उपस्थित रहे।
बौद्धिक सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुई। अतिथियों के स्वागत उपरांत बौद्धिक सत्र प्रारंभ हुआ अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि डॉ सिद्धार्थनाथ शुक्ल ने राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति विषय पर सविस्तार विचार व्यक्त किया ।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉ छट्ठू यादव ने बचत के विविध रूप विषय पर सविस्तार अपने विचार रखें और स्वयं सेवकों को उसे अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष कुमार जायसवाल ने किया संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्राची कुशवाहा ने किया और अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्मवीर ने किया।
इसी क्रम में तृतीय सत्र जो की सांस्कृतिक कार्यक्रम गतिविधियों से जुड़ा रहा जिसमे स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने विविध कविता,गीत और भाषण प्रस्तुत किया। कैंप में मुख्य रूप से प्रियांशु पटेल, मेहविश, सुरैया, अंकित प्रजापति, सुहानी, हिमांशू, प्रियांशू,दिवाकर,शत्रुध्न, आँचल यादव,मानसी, धीरज, रामानंद,अभिषेक त्रिपाठी, आंचल यादव, जय, आफरीन, शीतल, राहुल सहित सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!