Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRमहराजगंजयूपीराज्य
Trending

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

ठूठीबारी महराजगंज। ठूठीबारी कस्बा में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज के द्वारा दिन रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 665 बच्चों ने प्रतिभाग लिया कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि ने मां सरस्वती को दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व प्रधान ठूठीबारी ओमप्रकाश गुप्त, पूर्व प्रधानाचार्य राधा कुमारी इंटर कालेज भगवती प्रसाद वर्मा रहे । बताते चले की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । वही जूनियर वर्ग में प्रियांशु पांडेय को प्रथम स्थान साइकिल दिया गया ।
नैतिक जायसवाल को द्वितीय स्थान पंखा दिया गया वही सन्नी प्रजापति तृतीय स्थान स्टडी टेबल दिया गया । वही प्राइमरी में
अमृता वर्मा प्रथम स्थान पंखा दिया गया। यश मिश्रा द्वितीय स्थान स्टडी टेबल दिया गया
सरफराज खान तृतीय स्कूल बैग दिया गया । जूनियर वर्ग से 20 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दी गई वही प्राइमरी वर्ग से 20 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में टिफिन दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया । वही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । इस दौरान पूर्व प्रधान ठूठीबारी ओमप्रकाश गुप्त, पूर्व प्रधानाचार्य राधा कुमारी इंटर कालेज के भगवती वर्मा, स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी,प्रधानाचार्य मोहन चौधरी, आदि विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!