Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
क्राइमदिल्ली NCRदुनियादेशमहराजगंजयूपी
Trending

सड़क हादसे की शिकार महिला के शव को नसीब नहीं हुई एम्बुलेंस

मानवता हुई शर्मसार : कूड़ा गाड़ी में लादकर ले गए विमला का शव

फरेंदा, महाराजगंज नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 2 कल्याणपुरम (जगदीशपुर) की रहने वाली 45 वर्षीय विमला देवी के लिए गुरुवार की सुबह काल बनकर आई। दवा कराने जा रही विमला को फरेंदा कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि गिरने के बाद पीछे से आ रहे कई ट्रकों ने महिला को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और उनके शव के चिथड़े उड़ गए।प्रशासन की संवेदनहीनता ने झकझोर हादसे के बाद जहां एक ओर पूरा कस्बा चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा, वहीं नगर प्रशासन और स्थानीय पुलिस की बड़ी संवेदनहीनता सामने आई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए एक एम्बुलेंस तक मयस्सर नहीं हुई। अंततः नगर पंचायत की उस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया जिससे कूड़ा ढोया जाता है। शव को कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाते देख स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।अतिक्रमण और बदहाली बनी जानलेवा स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि फरेंदा कस्बे में बेतहाशा अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। हादसे के वक्त मृतका का बेटा भी साथ था, जो घायल है और अपनी मां के साथ हुए इस व्यवहार को देख स्तब्ध है।पुलिसिया कार्रवाई पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि, शव को कूड़ा गाड़ी से भेजे जाने के सवाल पर प्रशासन के पास कोई ठोस जवाब नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!