Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
टॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहराजगंजमहाराष्ट्रयूपी
Trending

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बृजमनगंज, महराजगंज।आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मिश्रौलिया, पण्डितपुर बंजरहा , नयनसर, लेहड़ा स्टेशन, करमहा, समेत अन्य जगहो से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। फ्लैग मार्च में पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का संदेश गया तथा पर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियों का जायजा भी लिया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च में तारकेश्वर वर्मा, निरंजन राय, गजेंद्र प्रताप सिंह, सावंत कुमार, राजन पासवान, समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!