Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

महराजगंज में जिलाधिकारी का स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा रुख

जनऔषधि केंद्र एक सप्ताह में स्थापित करने के आदेश

महराजगंज, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं में किसी भी तरह की लचरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शेष 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिये ताकि सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकें। टेलीमेडिसिन सेवाओं में कमी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई; 10 चिकित्सकों द्वारा  टेली‑कंसल्टेशन करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा व मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग में कम प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के मानदेय रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिये गए। निष्क्रिय स्टाफ नर्सों को लक्ष्मीपुर में स्थानांतरित कर एफआरयू चालू कराने तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 14,92,148 बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने की तैयारियां तेज करने के निर्देश भी दिए गये। सभी एएनएम, आशा और शिक्षकीय स्टाफ का प्रशिक्षण 05 अगस्त से पहले पूरा कराना अनिवार्य किया गया। बैठक में तमाम जिलास्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!