Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

पुलिस ने चोरी का खुलासा कर तीन शातिर चोर दबोचे

सोलर पैनल व बैटरियां बरामद

 ठूठीबारी संवाददाता उज्जवल भारत टाइम्स

महराजगंज। अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली । पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26 का सफल अनावरण करते हुए चोरी की वारदात में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।ठूठीबारी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा तस्करी रोकथाम अभियान में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से Eastman कंपनी की 04 बैटरियां, PV Power Tech कंपनी के 05 सोलर पैनल, 02 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56BH5970) बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तबरेज अंसारी निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी, चन्द्रशेखर साहनी निवासी कटका थाना निचलौल तथा बलराम दुबे निवासी जमुईकला थाना ठूठीबारी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव सहित थाना ठूठीबारी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!