Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए ₹4,603

महराजगंज। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के खाते में ठगी की पूरी धनराशि ₹4,603 वापस करा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में थाना चौक साइबर सेल द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना चौक क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्य पुत्र घिसियावन के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33102260030773 थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए MRM PORTAL के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों के बाद दिनांक 10 अगस्त 2026 को साइबर फ्रॉड की पूरी धनराशि ₹4,603.00 पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में उ0नि0 अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा का0 विशाल प्रजापति, थाना चौक, जनपद महराजगंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध के प्रति सतर्क और जागरूक रहें। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!