ऑपरेशन दहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर कच्ची शराब नष्ट
19 अभियोगों से संबंधित 12 केन बीयर भी किया गया निस्तारित, कुल कीमत 7,740 रुपये

महराजगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 101 लीटर कच्ची शराब और 12 केन बीयर का विधिवत विनष्टीकरण किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में 18 अगस्त को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर से संबंधित 19 अभियोगों में न्यायालय के आदेश के बाद निस्तारित किए गए माल में 101 लीटर कच्ची शराब और 12 केन बीयर शामिल थे। इनकी अनुमानित कीमत 7,740 रुपये बताई गई है। निर्धारित नियमों का पालन करते हुए थाना परिसर में शराब का सुरक्षित तरीके से विनष्टीकरण किया गया।
पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी फरेन्दा की निगरानी तथा आबकारी निरीक्षक पुन्केश कुमार और गठित कमेटी की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा, आबकारी निरीक्षक पुन्केश कुमार, थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया और हेड मुहर्रिर बजरंगी कुमार मौजूद रहे।




