Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमखेलटॉप न्यूज़महराजगंजलोकल न्यूज़
Trending

क्रिएटर एकता दल की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

महराजगंज। क्रिएटर एकता दल की समीक्षा बैठक महराजगंज में गोरखपुर रोड पिपरा बाबू में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही क्रिएटरों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में क्रिएटर एकता दल के अध्यक्ष चंद्रभान जायसवाल ने कहा कि सभी क्रिएटरों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। आपसी समन्वय और सहयोग से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर एवं सकारात्मक कार्य किया जा सकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अख्तर अली, इस्तखार अली, महबूब अंसारी सहित क्रिएटर एकता दल से जुड़े बड़ी संख्या में क्रिएटर मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और क्रिएटरों के हित में मिलकर कार्य करने पर सहमति जताई। और मीडिया कर्मियों का किया सम्मान बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी उपस्थित क्रिएटरों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!