Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

अवैध नेपाली 145 शीशी शराब बरामद,एसएसबी के तीन जवानों ने नोमेस लैंड के समीप पकड़ा

ठूठीबारी ,महराजगंज । निचलौल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ठूठीबारी के समीप भारत नेपाल सीमा पर दो तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में अवैध नेपाली शराब की तस्करी कराई जा रही थी । तभी जरिए मुखबिर की सूचना पर एसएसबी के जवानो ने भारतीय सीमा में घेरा बंदी कर माल को पकड़ लिया । लेकिन तस्कर भाग निकले । स्थानीय पुलिस के मुताबिक 22 वाहिनी के कार्य क्षेत्र अन्तर्गत सी समवाय ठूठीबारी के द्वारा 145 बोतल नेपाली शराब पकड़ा गया। एसएसबी द्वारा दिए गए फर्द के अनुसार अवैध समान सीमा स्तम्भ संख्या 505 के आस पास से नेपाल से भारत आने वाला है । जिसके उपरान्त मे सामान्य राम धनेश यादव एवं अपने साथ अन्य दो बलकर्मी दिपक यादव एवं नन्देश कुमार ओझा को लेकर सीमा स्तम्भ संख्या 505 के तरफ सी समयवाय ठूठीबारी कैम्प से रवाना हुआ। जैसे की हम लोग मीर्चा बाग पोस्ट पार कर सीमा स्तम्भसख्या 505 के तरफ बढ़े तो देखा कि 2 आज्ञात व्यक्ति अपने-अपने सिर के उपर बोरी मे कुछ लेकर नेपाल से भारत कि ओर जा रहे है। जिसे हमारी नाका पार्टी द्वारा घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वे लोग भारतीय क्षेत्र मे लगभग 20 मीटर अन्दर बोरी सहित समान को फेककर अन्तराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश कर गए जिसके उपरान्त घटना स्थल का तलाशी किया गया तो घटना स्थल से बरामद 2 बोरीयो के अन्दर नेपाली शराब पाये गए । जिसके उपरान्त मौके पर जप्ति प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रीम कार्यवाही हेतु थाना ठूठीबारी को सुपूर्द किया गया । मौके पर माल नमूना निकाल कर शेष माल को सर्व शील किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक करवायही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!