मिशन शक्ति के तहत कोठीभार थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिसवा बाजार। थाना कोठीभार क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शनिवार को मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय भुजौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति सजग करना था। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अलावा टीम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता हेतु 1090, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और कानून का सहयोग लें।




