Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

परसा मलिक, महराजगंज उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर स्थित परसा मलिक थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार कार से लगभग 48 किलो 686 ग्राम चरस बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। बरामदगी के बाद मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि तस्करी का यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित हो रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!