Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहराजगंजयूपी
Trending

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मातमी पर्व मोहर्रम

ताजिया जुलूसों में उमड़ी अकीदत, युवाओं के हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बृजमनगंज महराजगंज। मातम का पर्व मोहर्रम शुक्रवार को बृजमनगंज क्षेत्र में पूरी अकीदत, शांतिपूर्ण माहौल और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ सम्पन्न हुआ। “या हुसैन” और “या अली” के नारों के बीच नगर पंचायत बृजमनगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले गए। विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक चौकी मिलन का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूसों का स्वागत किया। बृजमनगंज, फुलमनहा, लेहरा बाजार, नयनसर, सोनौली, रमजानपुर, बिहारीपुर, बदलबाग, बचगंगपुर, करमहा, महुलानी, बंजरहा, सोनबरसा, कवलपुर, गोपालपुर, मिश्रौलिया, दुबौलिया सहित अनेक गांवों से आकर्षक ताजिया जुलूस निकाले गए।

अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और शहीद-ए-कर्बला की याद में मातम करते हुए श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। जुलूसों के दौरान पारंपरिक अखाड़ों के युवाओं ने अपने कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। अखाड़ा 786 बृजमनगंज के अध्यक्ष अब्दुस्सलाम के नेतृत्व में युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए। आंखों पर पट्टी बांधकर किए गए जोखिमपूर्ण करतब लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे, जिन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। शाम कर्बला मैदान में हजरत इमाम हुसैन एवं शहीद-ए-कर्बला के नाम फातेहा पढ़ी गई। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर. क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय क्षेत्र में मुस्तैद रहा। वहीं विद्युत लाइनों के संपर्क से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय आनंदनगर के निर्देश पर जुलूस मार्गों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई।

प्रशासन की सतर्कता, पुलिस की मुस्तैदी और नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ

भाईचारे की मिसाल बना बृजमनगंज, ताजियादारों औऱ 

पुलिस प्रशासन का हुआ सम्मान 

बृजमनगंज महराजगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। एक ओर नगर पंचायत अध्यक्ष , वरिष्ठ सपा नेता व सभासद, प्रतिनिधि ने ताजियादारों को फूल-मालाएं पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, तो वहीं ताजियादरों ने जनप्रतिनिधियों व पुलिस कर्मियों का स्वागत कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बा में सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी व सभासद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल व सभासद जेपी गोंड ने ताजियादारों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया तथा शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने की सराहना की। इस दौरान ताजियादारों ने भी भाईचारे और अमन-चैन का संदेश दिया। वहीं ताजियादर साबिर अली, सिराजुद्दीन, कमरुद्दीन, सकील अहमद, अकील अहमद के अलावा अन्य लोगों ने थानाध्यक्ष बृजमनगंन मदन मोहन मिश्र, गजेंद्र प्रताप सिंह, निरंजन राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कमेटी ने पर्व के दौरान मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा सभी पर्व-त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!