Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंज
Trending

मिशन शक्ति अभियान: कोठीभार पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों से किया जागरूक

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिसवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश से बचने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध और अन्य अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर जागरूकता से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!