Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़महराजगंज
Trending

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उज्जवल भारत टाइम्स संवाददाता ठूठीबारी

महराजगंज। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में संचालित अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में 24 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने राधेश्याम चौधरी पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 55 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से बंटी-बबली ब्रांड के 21 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
21 टेट्रा पैक देशी शराब (बंटी-बबली ब्रांड)
गिरफ्तार अभियुक्त:
राधेश्याम चौधरी पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी
कांस्टेबल प्रमोद यादव
कांस्टेबल दीपक कुमार
कांस्टेबल दीपक सिंह
कांस्टेबल कवि कुमार
कांस्टेबल सुनील कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!