Welcome to Ujjwal Bharat Times   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujjwal Bharat Times
E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंजयूपी
Trending

ठूठीबारी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि में की गई कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं, एक मोबाइल फोन तथा एक मोपेड बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।

इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 8, 22(C), 23(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!